सराफा व्यवसायी की हत्या पर प्रियंका गांधी ने जताया रोष, बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायबरेली 20 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कस्बे से आभूषण के कारोबारी एक युवक का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने इतनी क्रूरता से उसकी हत्या की कि जिसने भी उसके शव को देखा रोंगटे खड़े हो गए। उसकी हत्या के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया। वहीं, इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गहरा दुख जताया है और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

पीड़ित परिवार के साथ न्याय होः प्रियंका गांधी
इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर की पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा, ”रायबरेली, उत्तर प्रदेश के सर्राफा व्यापारी राकेश कौशल के बेटे शोभित के अपहरण और हत्या का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शोभित का अपहरण उनकी दुकान से किया और हत्या कर दी। रायबरेली की जनता में इसे लेकर जबरदस्त आक्रोश है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। प्रदेश सरकार से मेरी मांग है कि मामले में सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो।’

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मदारीगंज गंज गांव निवासी शोभित कौशल (23) ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में आभूषण की दुकान चलाता था। शुक्रवार की दोपहर वह दुकान पर बैठा था, तभी अचानक गायब हो गया। आरोपियों ने बहुत बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने ऐसी क्रूरता बरती कि जिसने भी उसके शव को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। व्यवसायी के शरीर पर एक के बाद एक चाकू से 12 से ज्यादा वार किए गए। शव देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे तब तक उसके शरीर पर चाकू मारते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सभी लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। झाड़ियों में पड़े व्यवसायी के शव को जब पुलिस ने बाहर निकाला तो उसका शरीर पूरी तरह से चाकू से छलनी किया गया था। गला चाकू से रेता गया था। पेट से लेकर सीने तक में 12 से ज्यादा वार किए गए थे। उसकी हत्या इतनी बेरहमी से की गई, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी आंत तक बाहर निकल आई थी।

Leave a Reply

Next Post

ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा की 'वनवास' 20 दिसंबर को सिनेमा में होगी रिलीज़ 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 21 अक्टूबर 2024। गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘वनवास’ के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर