कांग्रेस में थमी नहीं रार, अब बीजेपी में शुरू हुई तकरार, नेता बोले- वसुंधरा बिन नहीं आएगी सत्ता

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 17 जून 2021। राजस्थान में कांग्रेस की रार अभी थमी भी नहीं है कि अब भाजपा में दरार की खबरें हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगे होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो नहीं लगाने के बाद से जुबानी जंग शुरू हो गई है। यह जुबानी जंग भाजपा नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के एक बयान के बाद शुरू हुई है, जिसकी राजनीतिक गलियरों में चर्चा तेज हो गई है। गुंजल ने एक इंटरव्यू में कहा मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि राजस्थान में वसुंधरा राजे जितना बड़ा कद और उतना ही बड़ा मन किसी और नेता का नहीं है। मैं उनके विरोध में भी खड़ा रहा और अब उनके साथ हूं, दोनों अनुभव से कह रहा हूं। 

प्रहलाद गुंजल ने वसुंधरा राजे का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें आगे रखे बिना राजस्थान में भाजपा सत्ता में नहीं आ सकती। उन्होंने कहा वसुंधरा राजे सर्वमान्य नेता हैं। राजस्थान में दूसरा ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसके दम पर सत्ता मिल जाए। गुंजन ने कहा कि आज चाहे वसुंधरा राजे हों, सतीश पूनिया हों या अन्य नेता हों, सबका मकसद है कि राजस्थान में भाजपा का राज आए। 2018 के चुनाव से पहले भी यह चर्चा हमारे ही लोगों ने चलाई थी कि मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दीजिए राजस्थान में भाजपा रिपीट हो जाएगी। 

गुंजल ने कहा भाजपा के अभी जितने मुख्यमंत्री के दावेदार हैं, उनकी पहचान मेरे जितनी है और कइयों की तो कम ही है। हम जैसे लोगों को आगे करने से भाजपा सत्ता में नहीं आ सकती। उन्होंने कहा भैरो सिंह जैसे कद्दावर नेता भी राजस्थान में कभी पूर्ण बहुमत नहीं ला पाए थे, लेकिन वसुंधरा राजे दो-दो बार प्रचंड बहुमत लेकर आईं, इस बात को नजरंअदाज नहीं किया जा सकता।

एक बार बीजेपी छोड़ चुके हैं प्रहलाद गुंजल
प्रहलाद गुंजल फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। गुर्जर आरक्षण के मसले पर गुंजल ने भाजपा छोड़कर वसुंधरा राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया थ। इसके बाद वह फिर भाजपा में आए, अब वे वसुंधरा राजे खेमे में हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में गुंजल ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को चुनाव हरवाया था। साल 2018 के चुनाव में गुंजल धारीवाल से हार गए थे।

Leave a Reply

Next Post

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ काम को तैयार नहीं नवजोत सिद्धू, राहुल गांधी भी नहीं निकाल पाए समाधान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई थमने की बजाय बढ़ती जा रही है। राजनीतिक अज्ञातवास में चल रहे नवजोत सिद्धू ने डेप्युटी सीएम का पद लेने से इनकार कर दिया है। सिद्धू के यह प्रस्ताव ठुकराए जाने से दोनों […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम