विंटर ऑपरेशन की तैयारी, पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों पर छानबीन जारी, तीन दिन में 40 इलाके खंगाले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कठुआ 29 नवंबर 2024। सुरक्षाबलों ने कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में छिपे बैठे आतंकियों के खिलाफ विंटर ऑपरेशन की तैयारी कर ली है। सर्दियों के मौसम में इन आतंकियों को मिलने वाली स्थानीय मदद की हर संभावना को समाप्त करने के लिए अभियान छेड़ा गया है। पुलिस ने पिछले तीन दिन में चालीस से ज्यादा ठिकानों को खंगाला है। इनमें पाकिस्तान में बैठे कुछ आतंकियों के घर और रिश्तेदारों के यहां तलाशी और पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि लगातार इनपुट मिल रहे हैं और जल्द ही ऑपरेशन शुरू होगा। एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने बताया कि पिछले दो तीन दिन के भीतर ही 40 लोकेशन को खंगाला गया है। काफी मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनकी तकनीकी जांच की जा रही है। आतंकी मॉडयूल को किसी तरह की रहने, खाने आदि की कोई मदद तो नहीं दी जा रही है, इसका पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के हिरासत में लिए गए लोगों की आतंकियों की मदद करने के संबंध में शामिल होने को लेकर भी जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को लगातार इनपुट मिल रहे हैं जिसपर सक्रियता से काम चल रहा है।

हमारे जवान अलर्ट हैं, पहाड़ी क्षेत्रों में सेना, एसओजी, सीआरपीएफ मिलकर संयुक्त अभियान चला रहे हैं। जल्द ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। बताया कि पाकिस्तान आतंकी बन बैठे नौ से दस लोगों की पहचान की गई है। उनके यहां भी सर्च की जा रही है। ताकि लीड या कांटेक्ट मिले। इसी संदर्भ में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। बताया कि मकसद है कि किसी भी तरह की आतंकी नेटवर्क को लोकल मदद नहीं मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड विधानसभा का सत्र 9 दिसंबर से आयोजित, स्टीफन मरांडी बनाए गए प्रोटेम स्पीकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 29 नवंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बीती शाम यहां आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखण्ड विधान सभा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ या प्रतिज्ञान कराने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो0 स्टीफन मरांडी को नियुक्त करने का […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां