तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों की बैठक आज, सशस्त्र बलों की वित्तीय योजनाओं में तालमेल पर होगी चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अगस्त 2024। सेना के तीनों अंगों के अधिकारी आज वित्तीय योजनाओं को लेकर एक अहम बैठक करेंगे। बैठक का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण सुनिश्चित करना है। इस शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे। वह फिलहाल मानेकशॉ सेंटल पहुंच चुके हैं। बता दें कि मानेकशॉ सेंटर में ही बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वित्तीय योजना पर सशस्त्र बलों में तालमेल सुनिश्चित करने पर चर्चा थियेटर कमान शुरू करने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बीच हो रही है। थियेटराइजेशन योजना के मुताबिक, प्रत्येक थियेटर कमान की थलसेना, नौसेना और वायुसेना की इकाइयां होंगी। वे सभी एकल इकाई के रूप में काम करेंगी, जो एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटेंगी। थियेटर कमान की योजना सेना के तीनों अंगों को एकीकृत करने और उनके संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए बनाई जा रही है। वर्तमान में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के अलग-अलग कमांडो हैं। 

आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक का लक्ष्य सशस्त्र बलों के बीच वित्तीय मुद्दों पर तालमेल बढ़ाना है। बैठक में रक्षा मंत्रालय, रक्षा लेखा महानियंत्रक और सेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी देखने को मिलेगी। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि रक्षा वित्त में विभिन्न हितधारकों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा किए जाने का कार्यक्रम है। साथ ही, रक्षा खरीद में सामने आ रहीं चुनौतियों का समाधान तलाशना है। संभावना है कि वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) और महानिदेशक (खरीद) शीघ्रता से रक्षा खरीद किए जाने में अपने संगठनों की भूमिकाओं पर भी विशेष रूप से बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा के पास फिर भेजे नौ सैन्य विमान और पोत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ताइपे  05 अगस्त 2024। चीन ताइवान पर कब्जा करने के लिए लगातार घुसपैठ करता रहता है। पिछले कुछ महीनों से उसने ताइपे के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। एक बार फिर बीजिंग की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। चीन […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग