फिल्म के प्रमोशन में अक्षय कुमार ने फैंस से की अपील, बोले- ‘केसरी 2’ का ना करें अपमान, फोन रखें दूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 अप्रैल 2025। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी 2’ की कहानी जलियांवाला बाग कांड की दर्दनाक घटना पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जो 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। अभिनेता इसे लेकर जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। इसकी स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार ने कहा क्यों कहा कि फोन में जब में रखें। 

अक्षय कुमार की फैंस से गुजारिश
बीते दिन मंगलवार को ‘केसरी 2’ फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इसके प्रीमियर कार्यक्रम में फिल्म के पूरे स्टारकास्ट सहित कई दिग्गज पहुंचे। इसी कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दर्शकों को इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए और अपने देश के अनकहे इतिहास को जानने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि फिल्म देखने के दौरान आप अपने फोन को जेब में रखें और एक-एक संवाद को सुनें। साथ ही  उन्होंने कहा कि फिल्म के दौरान सोशल मीडिया चेक करेंगे, तो यह फिल्म के लिए अपमान होगा। इसलिए फोन को दूर रखें। 

क्या कहती है ‘केसरी 2’ फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘केसरी 2’ की कहानी की बात की जाए तो ये जलियांवाला बाग से जुड़ी है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजादी से पहले कोर्ट में जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का केस लड़ते हैं, इस घटना में शहीद हुए लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं। 

एक नजर फिल्म के कलाकारों की ओर
करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भी कई दिग्गज कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म में आर. माधवन ने एडवोकेट नेविल मैककिनले और अनन्या पांडे ने युवा वकील दिलरीत गिल की अहम भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के हालात बदलेंगे यूपी के डिफेंस सेक्टर की तस्वीर, 25 हजार करोड़ के रक्षा उत्पादों का होगा निर्यात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 16 अप्रैल 2025। दुनिया भर में रक्षा के मामले में देशों के आत्मनिर्भर बनने की प्रवृत्ति ने डिफेंस सेक्टर को सात गुना बढ़ा दिया है। यही वजह है कि रक्षा क्षेत्र के उद्यमी यूपी के डिफेंस कॉरिडोर को विश्व के प्रमुख निर्यातक बाजार के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार