आज देपसांग-डेमचोक से सैन्य वापसी पूरी होगी; भारत-चीन सीमा पर सेनाएं पहले की तरह करेंगी गश्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2024। गलवां संघर्ष के बाद कायम गतिरोध तोड़ने के लिए भारत-चीन के बीच हुए समझौते के तहत एलएसी पर अस्थायी  सैन्य शिविरों को तोड़ने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। दो प्रमुख बिंदुओं देपसांग और डेमचोक पर दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने का काम मंगलवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों देशों की गश्त की पुरानी व्यवस्था बहाल हो जाएगी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि चीन के साथ बनी सहमति के तहत पूर्वी लद्दाख में सैन्य वापसी की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट रही हैं और अस्थायी शिविरों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 29 अक्तूबर की तय समयसीमा में पूरी हो जाएगी। इसके बाद माह के अंत तक एलएसी पर गश्त की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

दोनों पक्ष करेंगे पुष्टि
सूत्रों के मुताबिक, एलएसी पर टकराव वाले दो प्रमुख बिंदुओं देपसांग और डेमचोक में ऐसे सभी अस्थायी शिविर तोड़े जा रहे हैं जो 2020 में गतिरोध शुरू होने के बाद पिछले चार वर्षों के दौरान बनाए गए थे। इसमें ऐसे सभी अस्थायी ठिकाने शामिल हैं, जिन्हें सैनिकों के रहने के अलावा सैन्य उपकरण और वाहन रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। 29 अक्तूबर को यह काम पूरा होने के बाद दोनों पक्षों की तरफ से इसकी पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही दोनों देश इन क्षेत्रों में तनाव दूर कर लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान-ओडिशा में रन फॉर यूनिटी मैराथन का आगाज, भाजपा ने कहा- सरदार पटेल के बलियान को याद रखें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर को अपने कार्यक्रम मन की बात में 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी मनाने की अपील की थी। इसे देखते हुए भाजपा ने धनतेरस के मौके पर बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय किया। केंद्रीय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल