राजस्थान-ओडिशा में रन फॉर यूनिटी मैराथन का आगाज, भाजपा ने कहा- सरदार पटेल के बलियान को याद रखें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर को अपने कार्यक्रम मन की बात में 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी मनाने की अपील की थी। इसे देखते हुए भाजपा ने धनतेरस के मौके पर बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय किया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुवाहटी में रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झंडी दिखाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मनाने का आह्वान किया है।

भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मनाने का आह्वान किया, इसलिए आज हम इसे को मना रहे हैं। इस देश के सभी युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के बलिदान को याद रखना चाहिए। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “2014 में पीएम मोदी ने देश के पहले डिप्टी पीएम सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में एकता दिवस की घोषणा की थी। 31 अक्तूबर को उनका जन्मदिन होता है, लेकिन उस दिन दिवाली है, इसलिए हम इसे आज मना रहे हैं।

बता दें कि 31 अक्तूबर 2015 से ही राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन पीएम मोदी ने देश के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उनकी जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित करने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Next Post

गोवा में अदम्य-अक्षर का जलावतरण, तटरक्षक बलों की बढ़ेगी ताकत; स्वदेशी पोतों से खास जरूरतें पूरी होंगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पणजी 29 अक्टूबर 2024। गोवा शिपयार्ड लि. (जीएसएल) ने सोमवार को तीव्र गति के दो स्वदेशी गश्ती पोत (एफपीवी) अदम्य और अक्षर का जलावतरण किया। इन पोतों के शामिल होने से तटरक्षक बलों की ताकत और बढ़ेगी। इनका इस्तेमाल अपतटीय परिसंपत्तियों एवं द्वीप क्षेत्रों की […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां