शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सरकार से राहत, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 31 मार्च 2025। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों–जसवंत सिंह और बलविंदर सिंह के परिवारों से रविवार को मुलाकात की और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। सिंह ने सांसद निधि से प्रत्येक परिवार को 70 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता और एक स्मारक द्वार बनाने की भी घोषणा की। लोंडी और कन्ना चक में परिवारों से मुलाकात करते हुए मंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों की पत्नियों को एसआरओ प्रावधानों के तहत एक-एक सरकारी नौकरी मिलेगी। 

न्होंने कहा, ‘इन तात्कालिक उपायों के अतिरिक्त, शहीदों के बलिदान को चिरस्थायी श्रद्धांजलि देने के लिए सरकारी स्कूलों का नाम बदलकर उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।’ सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश अपने सुरक्षा बलों के प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘कठुआ जिले के दो बेटे शहीद हो गए… मैं यहां उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूं। ये वे परिवार हैं जिन्होंने न केवल पीढ़ियों से मातृभूमि की रक्षा की है, बल्कि महान बलिदान भी दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

"बिहार में जल्द बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर"...विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने किया ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 31 मार्च 2025। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) ने आज कहा कि बिहार में माता जानकी के भव्य मंदिर का शीघ्र निर्माण किया जाएगा। शाह ने रविवार को कहा कि बिहार की यह भूमि, […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान