सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, लगा है यह आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 मई 2024। अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर बीते महीने हुई गोलीबारी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने गोलीबारी केस में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पांचवे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद चौधरी ने गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की। आज पांचवे आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी कस्टडी की मांग की जाएगी।

आरोपी अनुज थापन ने की थी आत्महत्या
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवाल होकर मौके से भाग गए। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गोलीबारी करने वाले दो शख्सों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब से दो और आरोपियों-अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। 

पांचवी गिरफ्तार से मिलेंगे अहम सुराग
मामले में अनुज थापन पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। बता दें कि अनुज थापन ने 1 मई को आत्महत्या की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई। अनुज की आत्महत्या के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया। अब इस मामले में हुई इस पांचवी गिरफ्तारी से सलमान खान के आवास पर हुए हमले के मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं।

मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
26 अप्रैल को अनुज थापन की गिरफ्तारी से जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली थी। इससे हमले के अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार नेटवर्क पर नजर पड़ी। मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी के घटना के बाद आरोपी भाग गए। बाद की गिरफ्तारियों से इस मामले का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध का पता चला। इस मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित की सूची में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुंबई पुलिस ने गोलीबारी की घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया था।

Leave a Reply

Next Post

टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा भारत? बीसीसीआई का आया यह बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2024। पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है और भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने पर संशय है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शु्क्ला ने इस बारे में बयान […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं