यूपी दिवस से बदली प्रदेश की पहचान, दंगों के प्रदेश से एक्सपोर्ट हब के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 24 जनवरी 2023। राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय उत्सव का प्रारंभ हो गया है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद हैं। उत्सव में शिल्प मेला, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में मशहूर गायक कैलाश खैर, निरहुआ और भक्ति गायक कन्हैया मित्तल के गीत भी गूंजेंगे।

इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की शुरुआत 2017 में प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से हुई। इस आयोजन से यूपी की सही तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। पिछले पांच वर्षों की विकास यात्रा में यूपी की पहचान बदली है। 2017 के पहले प्रदेश दंगों के प्रदेश के रूप में जाना जाता था। अब प्रदेश की पहचान एक्सपोर्ट प्रदेश के रूप में हो रही है। मंगलवार सुबह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान एवं खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंगलवार दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भक्ति संगीत का आयोजन होगा, जिसमें कन्हैया मित्तल शामिल होंगे। दूसरे दिन, बुधवार को दूसरे राज्यों के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, मोटा अनाज पर गोष्ठी, एसएसएमई, नई पयर्टन नीति, एग्रो एवं रूरल ईको टूरिज्म पर सेमिनार होगा। भोजपुरी सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी, जिसमें मशहूर लोक गायक दिनेश लाल निरहुआ शामिल होंगे। तीसरे दिन बृहस्पतिवार शाम सात से 8.30 बजे तक प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समापन अवसर पर प्रख्यात गायक कैलाश खेर सूफी गायन पेश करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस प्रेस वार्ता: 370 के सवाल क्या बोले राहुल गांधी, जम्मू कश्मीर की समस्याओं को कैसे करेंगे हल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 24 जनवरी 2023। अनुच्छेद 370 के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के रेजोल्यूशन को पढ़ लिजिए। पार्टी का अब भी यही पक्ष है। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, हम समझते हैं कि […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग