इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की नैतिक हार हुई, ‘INDIA’ गठबंधन के लिए परिणाम मनोबल बढ़ाने वाला : कांग्रेस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जून 2024। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नैतिक हार हुई है वहीं पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए परिणाम मनोबल बढ़ाने वाला है। भाजपा ने इस चुनाव में 240 सीट जीती हैं तथा उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कुल 293 सीट हासिल हुई हैं। कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की नैतिक हार हुई
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी की कार्य समिति और संसदीय दल की बैठकों का उल्लेख करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘2024 का चुनाव नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए एक नैतिक हार है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और ‘इंडिया जनबंधन’ के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।” कांग्रेस नेता ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के लिए ढोल पीटने वाले उनकी नैतिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत हार वाले जनादेश में भी उम्मीद की किरण तलाश रहे हैं।”

एक-तिहाई प्रधानमंत्री बनना जनादेश कैसे है?
उन्होंने कहा, “इसे खूब प्रचारित किया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीन बार जनादेश प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं। लेकिन किसी पार्टी को 240 सीटों तक ले जाना और एक-तिहाई प्रधानमंत्री बनना जनादेश कैसे है, इसे स्पष्ट नहीं किया जा रहा है।” रमेश ने कहा, ‘‘दूसरी ओर नेहरू को 1952 में 364, 1957 में 371 और 1962 में 361 सीटें मिलीं थीं – हर बार दो तिहाई बहुमत। फिर भी वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक बने रहे और अपनी निरंतर उपस्थिति से संसद को बेहद संजीदगी से आगे बढ़ाते रहे।”

प्रधानमंत्री को लेकर रमेश का बड़ा दावा 
उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू के बाद मोदी अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने तीन बार शपथ ली हो- लगातार हो या न हो। अटल बिहारी वाजपेयी ने 1996, 1998 और 1999 में तीन बार शपथ ली थी और इंदिरा गांधी ने 1966, 1967, 1971 और 1980 में 4 बार।” रमेश ने दावा किया कि एक तिहाई प्रधानमंत्री के लिए ढोल पीटने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके ख़राब चुनावी प्रदर्शन को लाजवाब साबित करने के लिए कुछ भी ढूंढ लेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

सब-लेफ्टिनेंट अनामिका पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं, 'गोल्डन विंग्स' का तमगा मिला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 जून 2024। सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गई हैं। उन्होंने तमिलनाडु के अराक्कोनम में एक नौसैनिक वायु स्टेशन पर कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिष्ठित ‘गोल्डन विंग्स’ का तमगा प्राप्त किया है। वहीं, लद्दाख […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही