पूर्व पीएम शरीफ ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, कहा- हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए और हम जमीन…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 21 दिसंबर 2023। पाकिस्तान की आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं है। आए दिन किसी न किसी देश के सामने मदद के लिए हाथ फैला पड़ता है। इस बीच, यहां के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास के देश चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन पाकिस्तान अब भी जमीन से नहीं उठा है। नवाज शरीफ बुधवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

देश पतन के लिए खुद जिम्मेदार
उन्होंने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन हम अब तक जमीन से उठ भी नहीं पाए हैं। यह इस तरह से नहीं चल सकता। हम अपने पतन के लिए खुद जिम्मेदार रहे हैं, अन्यथा यह देश एक अलग जगह पर पहुंच गया होता।’

यह सब विकास किए गए
शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2013 में देश बिजली की भारी लोड शेडिंग का सामना कर रहा था। तब हमने आकर इसे खत्म किया। पूरे देश से आतंकवाद को खत्म किया। इसके अलावा कराची की शांति बहाल की, राजमार्गों का निर्माण हुआ, सीपीईसी आया और विकास एवं समृद्धि का एक नया युग शुरू हुआ।

तीन बार सत्ता से बाहर
रिपोर्ट के अनुसार, नवाज शरीफ को तीन बार (1993, 1999 और 2017 में) सत्ता से बाहर किया गया था।

इस्लामाबाद में महंगाई बढ़ी
पाकिस्तान में मौजूदा संकट के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए इस पर शरीफ ने  कहा, ‘हमने खुद को अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। 2014 में हमारी सरकार के दौरान महंगाई कम थी और आबपारा में दो पाकिस्तानी रुपये में एक रोटी मिलती थी, जो अब 30 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है।’

फर्जी मामले दर्ज
उन्होंने दावा किया कि उनके, मरियम और पीएमएल-एन के अन्य नेताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने केवल तीन सुनवाइयों में दो मामलों में दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था।

महिलाओं की भागीदारी जरूरी
उन्होंने कहा कि अगर देश विकसित होना चाहता है तो वह महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दे। उन्हें लगता है कि महिलाओं को विकास के लिए बराबर की भागीदार बनना होगा, महिलाओं को भी आगे बढ़कर पुरुषों के साथ इस देश की सेवा में काम करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

'ताइवान को फिर अपने साथ मिलाएगा चीन', अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को शी जिनपिंग की चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 21 दिसंबर 2023। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत करना चाहता है। अब इसी को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन को चेतावनी दी है। शी ने समय तय […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग