शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उज्जैन, 28 सितंबर 2026। सिंहस्थ 2028 के तहत जारी सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने को लेकर उठा विवाद लगातार उग्र होता जा रहा है। सब्जी मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं, जहां पुलिस बल पर दोबारा पथराव की घटना सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फिर से लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

सुबह भी हुआ था पथराव, महिला थाना प्रभारी घायल
इससे पहले सुबह के समय भी प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस टीम पर पथराव किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया था। सुबह हुए पथराव की इस हिंसा में एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गई थीं।

नाका चौराहे पर चक्काजाम और भारी विरोध
शाही मस्जिद कार्रवाई के विरोध में वर्ग विशेष के लोगों द्वारा भारी संख्या में एकत्र होकर उज्जैन-आगर मार्ग स्थित नाका चौराहे पर चक्काजाम कर दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की, जिससे प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर FIR
शहर में शांति-व्यवस्था बिगाड़ने और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने माहौल खराब करने के आरोप में कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं, जिन पर भड़काऊ सामग्री और अफवाहें फैलाने का आरोप है। हालांकि इनकी गिरफ्तारी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इनके अलावा शहर के बाहर से आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे 5 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इलाके में भारी पुलिस बल और ड्रोन से निगरानी
लगातार हो रही पथराव और चक्काजाम की घटनाओं को देखते हुए पूरे संवेदनशील क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। उपद्रवियों और उपद्रव संभावित इलाकों पर ड्रोन कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने आम जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 28 सितंबर 2026। जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव, सांसद सुखदेव भगत के प्रथम रायपुर आगमन पर अपने सहयोगियों सहित भव्य स्वागत किया एवं […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी