पैनेक्स-21: राजनाथ सिंह ने कहा- मुश्किल वक्त में बिम्सटेक देश एक दूसरे के साथ खड़े रहे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2021। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिम्सटेक देश हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहे हैं। चक्रवात, सुनामी, भूकंप या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की प्रतिकूल परिस्थितियों में सहयोग से हमारी दोस्ती का रिश्ता और मजबूत हुआ।  राजनाथ सिंह पुणे के सैन्य इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित बहु-राष्ट्रीय, बहु-एजेंसी अभ्यास (पैनेक्स-21) में बोल रहे थे। इस अभ्यास का उद्देश्य बिम्सटेक देशों के लिए आपदा प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देना और क्षमताओं का विकास करना है। राजनाथ ने कहा, बिम्सटेक क्षेत्र में मौजूदा सभ्यताओं को मजबूत करके समान विचारधारा वाले देशों के बीच एक सहजीवी साझेदारी बनाने की क्षमता है। भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड बिम्सटेक क्षेत्रीय संगठन के सदस्य हैं।  राजनाथ ने हिंद महासागर क्षेत्र और इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा एवं विकास वाली ‘सागर’ विचार धारा पर भारत के दृष्टिकोण का जिक्र किया। इसमें आर्थिक एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, भू एवं समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सतत क्षेत्रीय विकास और समुद्री अर्थव्यवस्था को संभालना शामिल है।

राजनाथ ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये देश एक-दूसरे का सहयोग करने में पीछे नहीं हटेंगे। भारत की ओर से बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सभी सदस्य देशों की मदद के लिए हरसंभव उपाय व तकनीक साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही से पूछताछ के बाद खुलेंगे कई राज, सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ बनेंगी गवाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 दिसम्बर 2021 । हाल ही में 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ था। जिसके बाद इस केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम लिया था। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं