दिल्ली के शराब घोटाले में फिर ईडी का बड़ा ऐक्शन, 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2022। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। राजधानी में 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी ईडी और सीबीआई ने इस केस में 100 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली है, जिनमें कुछ नेता, पूर्व नौकरशाह और कारोबारी शामिल हैं। जांच एजेंसियों ने अब तक तीन आरोपियों विजय नायर, समीर महेंद्रू और अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। इस केस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हाल फिलहाल में गिरफ्तार किए गए आरोपियों और अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका इस घोटाले में संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आज जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें कुछ बड़े कारोबारी शामिल हैं। ईडी सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी के हाथ काफी सबूत लग चुके हैं। माना जा रहा है कि आज छापेमारी के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी हैं। आबकारी विभाग भी सिसोदिया के पास है और उन्हीं के नेतृत्व में ही वह नीति बनाई गई, जिसके जरिए सरकारी खजाने को नुकसान और कारोबारियों को फायदा पहुंचाए जाने का आरोप है। हालांकि, आम आदमी पार्टी आरोपों को नकारती रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को कट्टर ईमानदार बताते हुए उन्हें ‘भारत रत्न’ दिए जाने लायक बताते रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

रवि शास्त्री ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन, बोले- इसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2022। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और क्रिकेटर रवि शास्त्री ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी टेंशन के बारे में बात की। खिलाड़ियों की चोट का सिरदर्द कोई नया नहीं है और रवि शास्त्री का […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं