नगरीय प्रशासन सचिव ने गोबर खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

डगनिया केंद्र में गोबर खरीदी बंद पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को किया निलंबित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर 14 अक्टूबर 2020। नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलमेलमंगई डी. ने आज गोधन न्याय योजना के तहत नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत गोबर खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गोबर से जैविक खाद निर्माण तथा पैकेजिंग और मार्केटिंग की भी जानकारी ली। श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने डगनिया केन्द्र में गोबर खरीदी बंद पाए जाने पर केन्द्र प्रभारी को मौके पर ही निलंबित किया।

सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को किसी भी स्थिति में गोबर खरीदी बंद नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठानों में वर्मी कॉम्पोस्ट तथा अन्य सामग्रियों का निर्माण निरंतर जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों और गोबर विक्रेताओं का पंजीयन भी अधिक से अधिक कर किसानों और गरीबों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक सौमिल चौबे मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को मिली है बड़ी राहत : राज्य में करीब 76 हजार छोटे भूखण्डों की क्रय-विक्रय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 14 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश के हजारों निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर अब छोटे तबके के लोग जिनके जमीन के छोटे भूखण्ड हैं, वे अब इनकी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल