प्रिंसिपल ने छात्र से चोटी काटने को कहा, जवाब मिला- नहीं काटूंगा, यह हमारे हिंदू धर्म का प्रतीक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र से चोटी काटने को कह दिया। लेकिन छात्र ने अपनी चोटी को नहीं काटा। उसने प्रिंसिपल से कहा कि यह हमारे हिंदू धर्म का प्रतीक है। इसको लेकर विवाद हो गया, इसके बाद भाजयुमो के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और उन्होंने स्कूल में  भगवा झंडा लगा दिया। चोटी न काटने के छात्र के जवाब से प्रिंसिपल को काफी बुरा लगा, बौखलाकर उसने छात्र को स्कूल से बाहर निकाल दिया। फिर छात्र ने सारी बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद परिवार वाले और भाजयुमो कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल के चेंबर में भगवा झंडा लगा दिया।

दो दिनों से स्कूल में घुसने नहीं दिया

छात्र का नाम अंश तिवारी है और वह भानुप्रतापपुर के सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ता है। अंश ने प्रिंसिपल जोमोन पीटी पर आरोप लगाया कि उसे पिछले दो दिनों से स्कूल में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस पर घरवालों ने प्रिंसिपल से भी बात की लेकिन उन्होंने कहा कि पहले चोटी कटवाकर आइए, फिर स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद मामला बढ़ गया, अंश के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता भी स्कूल पहुंच गए और जय श्री राम के नारे भी लगाने लगे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजा पांडे ने कहा इस स्कूल के बारे में पहले भी इस तरह की जानकारी मिली थी।  आगे उन्होंने कहा कि यहां हिन्दू देवी-देवताओं के ऊपर टिप्पणी की जाती है। बच्चों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। हिंदू बच्चों की भावनाओं से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा आगे नहीं चलने दिया जा सकता है।

पत्रकारों के सवालों पर चेंबर छोड़ भागे प्रिंसिपल

इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करनी चाही तो वे चेंबर छोड़कर चले गए। गाड़ी में बैठने तक पत्रकारों ने उनसे लगातार सवाल किया कि आखिर मुद्दा क्या है? पत्रकारों के सवालों से बचते हुए प्रिंसिपल गाड़ी में बैठे और स्कूल से निकल गए।

Leave a Reply

Next Post

रंधावा का कैप्टन पर पलटवार: आरुसा व आईएसआई लिंक की जांच से परेशान न हों अमरिंदर, अब जनता की सुरक्षा करती है पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 23 अक्टूबर 2021। पंजाब कांग्रेस के बीच जारी जंग तेज हो गई है। अरुसा आलम और आईएसआई के लिंक की जांच पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के सवाल का उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने कैप्टन से पूछा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक