रंधावा का कैप्टन पर पलटवार: आरुसा व आईएसआई लिंक की जांच से परेशान न हों अमरिंदर, अब जनता की सुरक्षा करती है पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 23 अक्टूबर 2021। पंजाब कांग्रेस के बीच जारी जंग तेज हो गई है। अरुसा आलम और आईएसआई के लिंक की जांच पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के सवाल का उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने कैप्टन से पूछा कि आप आरुसा और आईएसआई के बीच लिंक की जांच से इतने परेशान क्यों हैं? रंधावा ने कैप्टन के तीन ट्वीट में उठाए गए सवालों का क्रमवार जवाब देते हुए यह कटाक्ष भी किया कि पंजाब में अब पुलिस लोगों की सुरक्षा कर रही है, चीकू और सीताफलों की नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी महिला मित्र और उनके पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों की जांच की घोषणा के बाद रंधावा और कैप्टन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शक्रवार को दिल्ली गए रंधावा ने वहीं से ट्वीट किए, जिनमें पहले ट्वीट में लिखा- मैं एक सच्चा राष्ट्रवादी हूं और आप बेहतर तरीके से जानते हैं कि हमारे मतभेद किस बिंदु से उठे थे। आप कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में चिंता न करें, क्योंकि हमने पंजाब सरकार को किसी को आउटसोर्स नहीं किया है। अब पुलिस लोगों की सुरक्षा कर रही है, चीकू और सीताफल की नहीं। रंधावा ने दूसरा ट्वीट किया-चुनावी वादों के संबंध में मैं आपको याद दिला दूं कि यह आप ही थे जो मौड़ विस्फोट, बरगाड़ी बेअदबी और नशे के मामलों की जांच को तार्किक निष्कर्म तक ले जाने में विफल रहे। निश्चिंत रहें, इन सभी मामलों को आने वाले दिनों में तार्किक निष्कर्ष पर ले जाया जाएगा।

इसके तुरंत बाद रंधावा ने तीसरे ट्वीट में लिखा- ईश्वर हमेशा सर्वशक्तिमान है, जैसा आपने झेला है, क्योंकि आप पवित्र गुटका साहिब की शपथ लेने के बाद भी गुरु साहिब के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहे। पंजाब कांग्रेस सरकार के हाथों में सुरक्षित है और रहेगा। चौथे ट्वीट में रंधावा ने कैप्टन से फिर सवाल किया- वैसे, आप आरुसा और आईएसआई लिंक की जांच से इतने परेशान क्यों हैं? आरुसा को वीजा किसने दिया और उनसे जुड़ी हर चीज की जांच की जाएगी। मुझे उम्मीद है कि संबंधित सभी लोग जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में हिंदुओं से ज्यादती: कट्टरपंथियों के खिलाफ इस्कॉन श्रद्धालु एकजुट, दुनिया के 700 मंदिरों पर प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 23 अक्टूबर 2021। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और इस्कॉन मंदिर में की गई तोड़-फोड़ के खिलाफ संस्था से जुड़े श्रद्धालु शनिवार को सड़क पर उतर आए हैं। इस्कॉन के आह्वान पर दुनिया भर के इस्कॉन श्रद्धालु हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक