इमरान हाशमी का नया गाना Lut Gaye का जबरदस्त धमाल, टॉप मॉडल युक्ति थरेजा संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी पिछले कुछ वक्त से अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘लुट गए’ (Lut Gaye) को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अब आखिरकार उनका यह नया गाना रिलीज हो गया है।

जी हां इस गाने को टी सीरीज ने रिलीज किया है, जिसमें इमरान हाशमी लंबे अरसे बाद अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं। वीडियो का एक क्लिप शेयर करते हुए इमरान हाशमी ने कैप्शन दिया है, ‘जमकर प्यार करो या फिर बिल्कुल भी नहीं। प्यार का क्या सही तरीका होता है वह लुट गए से पता चलता है गाना रिलीज हो गया है.. अभी सुनें।

इस गाने में उनके साथ लीड रोल में टॉप मॉडल युक्ति थरेजा (Yukti Thareja) भी नजर आ रही हैं, जो दुल्हन के आउटफिट में होती हैं। इस गाने में शादी के सीन से लेकर तकरार, फिर शादी टूटने और मौत तक की कहानी को दिखाया गया है। हालांकि यह पूरी कहानी एक रात की होती है, लेकिन इमरान और युक्ति की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री काफी खूबसूरत लगी है। वहीं लोगों को भी यह गाना खूब पसंद आ रहा है। रिलीज होते ही इस गाने पर लाखों व्यूज आ गए हैं।

हाल ही में इमरान हाशमी ने अपने फैंस को इस गाने के रिलीज के बारे में जानकारी दी थी, तभी से फैंस उनके इस गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बताते चलें कि राधिका राव (Radhika Rao) और विनय सप्रू (Vinay Sapru) द्वारा डायरेक्ट किए गए इस गाने का शानदार म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे हैं। बात इमरान हाशमी के बाकी प्रोजेक्ट्स की करें तो जल्द ही वह फिल्म ‘चेहरे’ (Chehre) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में भी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्‍वयन का जिम्‍मा शिक्षकों पर – कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल

शेयर करेराष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : क्रियान्‍वयन में शिक्षकों की भूमिका पर वेबिनार भारतीय शिक्षण मंडल एवं नीति आयोग का आयोजन इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा 18 फरवरी 2021। राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षकों को स्‍वतंत्रता देती है। इसके क्रियान्‍वयन में शिक्षकों पर अधिक जिम्‍मेदारी है। विद्यार्थियों की क्षमताओं का विनियोग कर शिक्षण […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार