रिलायंस के वायकाम18 में 1.8 अरब डालर का निवेश करेंगे जेम्स मर्डोक और उदय शंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। भारतीयों के बीच स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पैदा हुई स्थितियों के बीच तमाम बड़ी फिल्में औरवेब सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर लॉन्च हुईं और इनकी डिमांड में तेजी आई क्योंकि लॉकडाउन के दौरान लोगों के पास खुद को एंटरटेन रखने का यह बड़े साथ के रूप में उभरे।

ऐसे में रूपर्ट मर्डोक के बेटे जेम्स और डिज्नी इंडिया के पूर्व प्रमुख उदय शंकर द्वारा स्थापित एक इन्वेस्टमेंट कंपनी बोधी ट्री सिस्टम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के ब्राडकास्टिंग व्यवसाय वायकाम18 में निवेश का ऐलान किया है। बोधी ट्री सिस्टम ने बुधवार को कहा कि वह वायकाम 18 में 1.8 अरब डालर (लगभग 13,500 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।

वहीं, रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि साझेदारी से स्ट्रीमिंग बाजार में बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि वायकाम 18 में रिलायंस की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बाकी हिस्सेदारी वायकामसीबीएस के पास है, जिनसे हाल ही में अपना नाम बदलकर पैरामाउंट ग्लोबल कर लिया है। वायकाम 18 वूट नाम से स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म चलाने के साथ ही निक्लोडियन और कामेडी सेंट्रल जैसे टीवी चैनल का भी संचालन करता है। अभी यह नहीं पता चल सका है कि प्रस्तावित निवेश के बाद वायकाम 18 के प्रबंधन का ढांचा कैसे होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि पैरामाउंट ग्लोबल अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखेगी और ग्लोबल कंटेंट की आपूर्ति करती रहेगी।

रिलायंस ने रचा इतिहास

इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बुधवार को 19 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन को छूने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। बीएसई पर बुधवार को सुबह के कारोबार में ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 19,12,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में नया चेहरा, मध्य प्रदेश में बदलेंगे मंत्री; भाजपा ने बनाया प्लान 2023

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 29 अप्रैल 2022। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम रमन सिंह समेत दोनों राज्यों के बड़े नेताओं के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां