छत्तीसगढ़ में नया चेहरा, मध्य प्रदेश में बदलेंगे मंत्री; भाजपा ने बनाया प्लान 2023

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 29 अप्रैल 2022। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम रमन सिंह समेत दोनों राज्यों के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा एमपी में कुछ मंत्रियों को बदल सकती है। यहां पार्टी 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर बहुमत से सत्ता बनाए रखने की कोशिश में है। वहीं, पड़ोसी राज्य में नए चेहरे के साथ चुनाव में उतरने के आसार हैं।

जानकार बताते हैं कि एमपी को लेकर हुई बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चाएं की गई हैं। साथ ही परिषदों और बोर्ड्स की नियुक्ति का मुद्दा भी चर्चा में शामिल रहा। अटकलें हैं कि केंद्रीय नेतृत्व सत्ता विरोधी लहर के चलते राज्य सरकार के कुछ चेहरों को बदलने पर विचार कर रहा है। 

मध्य प्रदेश कैबिनेट में शामिल होंगे कई नए मंत्री

एक पदाधिकारी ने कहा, ‘राज्य के मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों के शामिल होने की संभावनाएं है और कई परिषदों और बोर्ड्स में खाली पद भी भरे जाएंगे। हालांकि, यहां गुजरात जैसे स्थिति दोहराए जाने के आसार कम हैं।’ गुजरात में इस साल चुनाव होने हैं और पार्टी ने पहले ही सीएम के साथ पूरी कैबिनेट को बदल दिया गया था।

2018 में MP में भाजपा को लगा था झटका, अब भरपाई की तैयारी

साल 2018 में हुए चुनाव में भाजपा की सीटें 165 से कम होकर 109 पर आ गई थी। वहीं, वोट प्रतिशत भी 41 प्रतिशत पर आ गया था। इससे पहले यह आंकड़ा 43 फीसदी से थोड़ा ज्यादा था। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने का बाद पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने में सफल हो गई थी।

बैठक में मौजूद थे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सीएम चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महासचिव हितानंद शर्मा और राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे। साल 2018 में छत्तीसगढ़ गंवाने वाली भाजपा उप चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी परेशान है। हाल ही में पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव हारा। पहले ये सीट भाजपा के खाते में थी।

Leave a Reply

Next Post

ब्राह्मण नेता को UP में प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी भाजपा? स्वतंत्र देव के विकल्प पर चल रहा विचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 29 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के बाद भाजपा अब संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है और इस बार उनकी जगह पर किसी और को संगठन की […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च