कश्मीर में भीषण शीत लहर का दौर जारी, शून्य से नीचे गिरा तापमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 23 जनवरी 2024। कश्मीर भीषण शीत लहर की चपेट में है और घाटी में सोमवार रात को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 5.3 डिग्री नीचे के तापमान से थोड़ा अधिक है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

बर्फबारी न होने से पड़ रही कड़ाके की सर्दी  

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म है। श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि जनवरी के पहले पखवाड़े में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में कोई बारिश नहीं हुई है। कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया था।

हालांकि मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार से 31 जनवरी तक घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। कश्मीर में वर्तमान में 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि चिल्लई-कलां जारी है। इन दिनों क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे जल निकायों के साथ-साथ पाइप में भी पानी जम जाता है। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेष कर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी की बड़ी मुश्किलें, एफआई आर दर्ज करने के जारी हुए निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जनवरी 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रहीं। उनकी अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पहले  मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यात्रा को रोके जाने के बाद कांग्रेस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण