जहरीली शराब पीने से अब तक 57 की मौत, माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 24 जून 2024। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 57 हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। करीब 156 लोगों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज जारी है। कल्लाकुरिची मेडिकल अस्पताल में 110 लोगों का इलाज चल रहा है। 12 लोगों को पुडुचेरी में भर्ती कराया गया, जबकि 20 लोगों का सलेम और चार का विल्लुपुरम सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के बच्चों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। 

जहरीली शराब पीकर बीमार पड़ने वालों में पांच पुरुष और दो महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अबतक, कल्लाकुरुची सरकारी अस्पताल में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। सलेम के मोहन कुमारमंगलम सरकारी अस्पताल में 18 और विल्लुपुरम सरकारी अस्पताल में चार लोगों की मौत हुई है। 

राज्य सरकार उठाएगी बच्चों का खर्च 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वालों के बच्चों की शिक्षा और छात्रावास का खर्च उठाएगी। जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, उन्हें सरकार 18 साल की उम्र तक पांच हजार रुपये मासिक सहायता प्रदान करेगी। बच्चों के नाम पर पांच लाख रुपये तुरंत डिपॉजिट के तौर पर जमा किया जाएगा। सीएम स्टालिन ने आगे कहा कि नाबालिग के 18 साल होते ही वह ब्याज समेत इस पैसे को निकाल सकता है। जिन बच्चों ने माता-पिता में से एक को खो दिए, उनके नाम पर तीन लाख रुपये डिपॉजिट के तौर पर जमा किया जाएगा। इसके साथ ही सभी कल्याणकारी परियोजनाओं में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। 

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है। एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना और कई पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। रजत चतुर्वेदी को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप में दूसरी बार 10 विकेट से जीती इंग्लैंड, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बारबाडोस 24 जून 2024। तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाया जिससे इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गत चैंपियन इंग्लैंड मौजूदा […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान