चुनाव हार गया तो राजनीति छोड़कर बादाम बेचूंगा: अधीर रंजन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 11 मई 2024। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद की बहरमपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पांच बार सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी ने कहा हैं  कि अगर  हार जाऊंगा तो राजनीति छोड़ दूंगा और बादाम बेचूंगा। बंगाल में इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि तृणमूल की दिल्ली में किससे क्या बात हुई, यह उन्हें नहीं पता लेकिन उन्हें जानकारी मिली थी कि वे कांग्रेस को दो लोकसभा सीटों की भीख दे रहे थे, वह भी मालदा और मुर्शिदाबाद में नहीं। 

उन्होंने कहा कि वे किसी की दया पर नहीं जीतते हैं, उनका अपना जनाधार है। वे लोगों के लिए काम करते हैं। मतदाताओं को लगता है कि उन्हें जीताना चाहिए तो जिताते हैं। माकपा के खिलाफ एक दौर में लंबी लड़ाई और अब उन्हीं के साथ मिल कर चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि जब वाम दलों के खिलाफ लड़ाई हो रही थी तो उनके साथ अपराधियों का गिरोह था। आज वही अपराधी, तृणमूल कांग्रेस के दामाद बन गए हैं। इसलिए वामदलों का हाथ थाम कर उन अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई किसी का स्थाई मित्र या शत्रु नहीं होता।

Leave a Reply

Next Post

नए चीनी राजदूत ने कहा- भारत के साथ चीन खास मुद्दों पर काम करने को तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 11 मई 2024। भारत में चीन के नए राजदूत जू फीहोंग ने कहा है कि बीजिंग वार्ता के माध्यम से “विशिष्ट मुद्दों” का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। जू की यह टिप्पणी पूर्वी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग