बिगड़े मौसम के बीच पुंछ में आतंकियों की हो रही तलाश, संदिग्ध गतिविधि दिखने पर की गोलीबारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुंछ 10 मई 2024। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में शुक्रवार को बिगड़े मौसम के बीच पुंछ, उधमपुर के बंसतगढ़ सहित अन्य इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को मौसम कुछ बदला हुआ है। कई जगह बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की धूप निकली हुई है। राजोरी और पुंछ के इलाकों में बादल बरसे भी हैं। इसी बीच पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के जवान आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सनेई टॉप में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से कुछ राउंड फायर भी किए गए। हालांकि खबर लिखे जाने तक आतंकियों का पता नहीं चल पाया है। उधर, जिला उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। 

सुरक्षाबलों की ओर से बसंतगढ़ और डुडू के पहाड़ी क्षेत्रों व जंगलों को खंखाला जा रहा है। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाशी अभियान में पुलिस सहित सेना के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कई पुलिस अधिकारी बसंतगढ़ के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं।

दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से बसंतगढ़ में खुफिया विभाग को अलर्ट पर रखा हुआ है। एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि सर्च आपरेशन लगातार जारी है और चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। ड्रोन, हेलिकॉप्टर, डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

महिला आयोग की अध्यक्ष पर टीएमसी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2024। संदेशखाली को लेकर हुए स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद से ही टीएमसी, भाजपा पर हमलावर है। दरअसल स्टिंग वीडियो में एक कथित भाजपा नेता ने दावा किया कि संदेशखाली के पीछे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी हैं। हालांकि […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग