देश के 45 शहरों में रोज़गार मेला, पीएम मोदी 71000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2024। देशभर में आज 45 जगहों पर रोज़गार मेला लगने वाला है। पीएम मोदी इस मेले में 71000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, हालांकि ये अपॉइनमेंट लेटर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिलेंगे। वहीं पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में होंगी। इसमें देश भर से चयनित नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में शामिल होंगे।

रोजगार क्षमता और रोजगार सृजन को बढाने के लिए उठाए गए कदम-

केंद्र सरकार ने युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेलों के आयोजन और राज्य सरकारों द्वारा की जा रही पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। केंद्र सरकार का मानना है कि रोजगार सृजन केवल रोजगार के अवसर प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं की कौशल क्षमता में सुधार लाना भी उतना ही जरूरी है। प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के तहत, रोजगार मेले रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन मेलों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में अपनी भागीदारी बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह कदम देशभर में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उनकी कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

तेलुगु फिल्म से डेब्यू करेंगी आयरा बंसल 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 24 दिसंबर 2024। गोविंदा और वरुण शर्मा की फ्राई डे फिल्म की को-स्टार आयरा बंसल ने हाल ही में अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जो 2025 में रिलीज होगी। आगरा की रहने वाली और अभिनेत्री आयरा बंसल ने फ्राई […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग