‘संविधान बदलने की साजिश कर रही है भाजपा…’ अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमेठी 17 मई 2024। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेठी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश कर रही है। संविधान जनता की प्रगति की नींव है, इंडिया गठबंधन इसे बदलने नहीं देगा और भाजपा को कभी सफल नहीं होने देगा। साथ ही अखिलेश यादव ने अमेठी लोकसभा सीट से प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की।

अखिलेश ने लगाए भाजपा पर यह आरोप
भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ”भाजपा के लोगों ने सेना में अग्निवीर लागू किया है। अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर योजना लागू हो जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जब वोट करने जाना तो बेरोजगारी व महंगाई को ध्यान रखना। अखिलेश ने कहा कि भाजपा संविधान  बदलने की साजिश कर रही है। इंडिया गठबंधन इसे कभी सफल नहीं होने देगा। अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। 13 रुपये किलो की चीनी का ख्वाब दिखाया। मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था। एक और एक मिलकर 11 हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी वाले नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।”

बीजेपी का रथ फंस गया है और धंस गया हैंः अखिलेश
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनकी हर बात झूठी निकली। किसानों को दिल्ली तक में प्रदर्शन करना पड़ा। अपनी फसल की कीमतों के लिए। किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए इन्होंने सड़कों को बंद कर दिया था, सड़कों पर कीलें लगवा दी थी। गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं भरने देते थे लेकिन, किसानों ने परवाह नहीं किया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों ने महंगाई बढ़ाई है, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ाई है। युवाओं को नौकरी न देना पड़े, इसके लिए भाजपा ने पेपरलीक करा दिया। भाजपा चारों खाने चित्त हो गई हैं। इनका रथ फंस गया है और धंस गया हैं। अब निकलने वाला नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

हमास की क्रूरता पर नए खुलासे, गाजा पट्टी से तीन बंधकों के बाद अब एक और इस्राइली का मिला शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव यरुशलम 19 मई 2024। हमास और इस्राइल बीते सात महीने से जंग लड़ रहे हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के आतंकियों की दरिंदगी पूरी दुनिया देख रही है। एक के बाद एक बंधकों के शव इस्राइल रक्षा बलों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल