दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को पकड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। दिल्ली पुलिस के हाथ आज एक बड़ी कामयाबी लगी। दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस ने आज गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को   गिरफ्तार किया है।  ये 3 दिसंबर को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं। दोनों ने पूर्व विधायक के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों शूटर्स पंजाब के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर फायरिंग में शामिल थे और गोल्डी बराड़ के कहने पर इस काम को अंजाम दिया गया था।

इससे पहले गोल्डी ने एक्स MLA को धमकी के वॉइस नोट भेजे थे और बाद में वसूली के लिए भी फोन किए थे. इतना ही नहीं हाल में गोल्डी के कहने पर उसके गुर्गों ने पंजाब में पूर्व विधायक के शराब के ठेके भी जलाए गए थे।

Leave a Reply

Next Post

मिस्त्र की इस्राइल से कूटनीतिक संबंध तोड़ने की धमकी; अमेरिका ने गाजा में हमलों को लेकर जताई नाराजगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेल अवीव 08 दिसंबर 2023। गाजा पट्टी में इस्राइली हमलों के चलते बड़ी संख्या में फलस्तीनी लोग गाजा छोड़कर मिस्त्र की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। अब इसे लेकर मिस्त्र ने नाराजगी जाहिर की है और धमकी दी है कि अगर उन उनके यहां शरणार्थियों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां