ब्रह्मोस मिसाइल को मिलेगी ‘तेज गति’, अब भारत में बनेंगे बूस्टर: रूस पर निर्भरता खत्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। मिसाइल के एक अहम हिस्से के लिए अब भारत को रूस पर नहीं निर्भर रहना पड़ेगा। नागपुर के सोलर ग्रुप की कंपनी इकनॉमिक एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड (EEL) सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मेस में इस्तेमाल होने वाले बूस्टर के दो यूनिट ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BAPL) को दिए हैं। अब तक यह बूस्टर भारत को रूस से खरीदना पड़ता था। बता दें क बीएपीएल एक इंडो-यूएस जॉइंट वेंचर है। हैदराबाद और नागपुर में इसके यूनिट हैं। इन यूनिट्स में ब्रह्मोस मिसाइल के छोटे वर्जन पर भी काम चल रहा है। इनका साइज वर्तमान ब्रह्मोस से तीन गुना छोटा होगा और ये 300 किलोमीटर तक हमला कर सकेगी। वहीं ईईएल बूस्टर बनाने वाली भारत की पहली कंपनी है। इस कंपनी को 20 बूस्टर बनाने का ऑर्डर मिल चुका है। बीएपीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत राण ने कहा कि कंपनी से और ज्यादा उम्मीद है। हो सकता है भविष्य में यह ज्यादा बूस्टर बनाने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि कंपनी को महीनेभर में कम से कम 8 बूस्टर की जरूरत पड़ेगी।

राणे ने कहा कि बूस्टर मिसाइल बनाने के लिए थ्री  प्रॉसेस कंपोनेंट का हिस्सा है। इसे रूस से मंगाया जाता था। मिसाइल में सीकर, सस्टेनर इंजन और बूस्टर की शुरुआत में ही जरूरत होती है। अब ये बूस्टर भारत में ही उपलब्ध हो जाया करेंगे। वहीं सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने कहा कि जल्द वॉरहेड बनाने का कभी काम शुरू होगा। 2018 में सोलर ग्रुप के साथ ट्रांसफर ऑफ टेक्नॉलजी हुआ था। नुवाल ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के लिहाज से बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

बीएपीएल मिसाइल के कई विरिएंट बनाता है। बीएपीएल को फिलीपीन्स से ऑर्डर भी मिला है। भविष्य में भारत मिसाइल निर्यात भी कर सकता है। बता दें कि मिसाइल के इंजन को एक निश्चित गति देने के लिए बूस्टर का इस्तेमाल होता है। इससे पहले ईईई ने देसी 300 एमएम कारतूस भी भारतीय सेना को दिए थे। इनका इस्तेमाल शिप पर एयर डिफेंस के लिए होता है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: पति साथ न रहने के हालात पैदा कर दे तो गुजारा भत्ते का दावा कर सकती है पत्नी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 सितंबर 2022। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि पति ने ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी हैं कि पत्नी उसके साथ रह ही नहीं सकती तो पत्नी को अपने पति के साथ वैवाहिक संबंध बहाल करने संबंधी न्यायिक आदेश पत्नी को आपराधिक कानून […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग