यूक्रेन का दावा: दो लाख बच्चों समेत 11 लाख यूक्रेनियों को बनाया बंधक, जबरन रूस ले जाया गया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 03 मई 2022। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से छिड़ी जंग अब जुबानी भी हो चली है। एक तरफ रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों और बम से हमला कर रहा है, दूसरी तरफ उसने दावा किया है कि बहुत से यूक्रेनी लोगों, बच्चों को यूक्रेन से निकाल कर रूस लाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि करीब दो लख बच्चों को जबरन रूस ले जाया गया है।  कीव इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, दो लखा बच्चों समेत 11 लाख यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सैनिक जबरन बंधक बना कर रूस ले गए हैं। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 24 फरवरी से अब तक रूस के कब्जे वाले डोनाबास से 1,092,137 यूक्रेनियों, जिसमें 196,356 बच्चे शामिल हैं, को रूस लाया गया है। 

सोमवार को 11500 बच्चों को ले जाया गया रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव के अधिकारियों के समन्वय के बिना सोमवार को 1,847 बच्चों सहित 11,500 से अधिक लोगों को यूक्रेन से रूस ले जाया गया है। मास्को की ओर से दावा किया गया है कि इन लोगों को उनके अनुरोध पर यू्क्रेन से निकाला गया है। जबकि, यूक्रेन का कहना है कि रूस जबरन यूक्रेनियों को रूस ले जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

ईद पर बोले बाइडन: दुनिया में इस्लामोफोबिया के शिकार हैं मुसलमान, हर दिन अमेरिका को मजबूत बनाने के बाद भी हो रहे प्रताड़ित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 03 मई 2022। देश-दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है, दुनिया भर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मुसलमान हर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल