हृदय अस्पताल का उद्घाटन कर मोहन भागवत बोले- समाज कल्याण के लिए दान मांगने में मुझे कोई शर्म नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नागपुर 18 नवंबर 2023। समाज के सुधार के लिए दान मांगने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। यह कहना है राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का। भागवत ने नागपुर में कहा कि उन्हें समाद की भलाई के लिए दान मांगने में कोई झिझक नहीं होगी। बता दें, भागवत शुक्रवार को नागपुर के स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने यह बात कही। बता दें, इस दौरान उन्होंने एक हृदय अस्पताल का भी उद्घाटन किया।

महंगे अस्पतालों के खिलाफ जताई नाराजगी
कार्यक्रम में भागवत ने आगे कहा कि वे उदार दान नेक कार्यों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज के सुधार के लिए दान मांगने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। मैं व्यापक भलाई के लिए दान मांगने में कभी संकोच नहीं करूंगा। उन्होंने इस दौरान संघ की प्रतिबद्धता की विश्वसनीयता की भी सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में उन अस्पतालों के खिलाफ भी नाराजगी जताई, जहां बिना पैसे के लोग प्रवेश भी नहीं कर सकते।

फडणवीस ने की संघ की तारीफ
समारोह में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संघ और संघ की विचारधारा का ऐसा प्रभाव है कि सामान्य व्यक्ति भी आसाधारण उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब भोजन, कपड़ा और घर समाज की असल चुनौती नहीं है, बल्कि शिक्षा, आय और स्वास्थ्य समाज की अब असल चुनौती है। 

Leave a Reply

Next Post

बिग बॉस 17: एमसी स्टेन ने बिग बॉस 17 के विजेता से उठाया पर्दा, 'फर्रे' की टीम संग शो में मचाया धमाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 नवंबर 2023। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज बिग बॉस 17 के वीकेंड वार में कई कंटेस्टेंट्स को गाइड करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान शो के मंच पर बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन भी सलमान के साथ दिखाई दिए। एमसी स्टेन शो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल