कट्टरपंथी इस्राइली नागरिकों-हमास नेताओं पर प्रतिबंध लगाएगा कनाडा, कहा- इनसे क्षेत्र की शांति को खतरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ओटावा 05 फरवरी 2024। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने कहा है कि कनाडा फलस्तीन के हिस्से वाले क्षेत्र पर कब्जा करने वाले कट्टरपंथी इस्राइली नागरिकों और हमास नेताओं पर प्रतिबंध लगाएगा। एक मीडिया इंटरव्यू में जॉली ने कहा सरकार सक्रिय तौर पर इस दिशा में काम कर रही है। मेलानी जॉली ने हाल ही में यूक्रेन का दौरा किया और वहां यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात की। मेलानी जॉली ने कहा कि हम कट्टरपंथी सेटलर्स पर प्रतिबंध लगाएंगे और साथ ही हमास नेताओं पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी अपने एक बयान में कहा था कि वह वेस्ट बैंक में अवैध रूप से बसने वाले कट्टरपंथी इस्राइलियों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। ट्रूडो ने कहा वेस्ट बैंक में जमीन कब्जाने के लिए हो रही हिंसा अस्वीकार्य है और इससे क्षेत्र की शांति और स्थिरता खतरे में आ सकती है। दो देशों वाले समाधान की दिशा में बढ़ना जरूरी है। 

मेलानी जॉली ने कहा कि कनाडा युद्ध को खत्म कराने का रास्ता ढूंढने के लिए समर्पित है, साथ ही विवाद का समाधान का भी पक्षधर है। हम चाहते हैं कि हमास अपने हथियार डाले, जिससे युद्धविराम हो सके। जॉली ने कहा हम सबसे पहले चाहते हैं कि बंधकों को छोड़ने की डील हो। साथ ही गाजा में मानवीय राहत पहुंचाई जाए। हमें एक संशोधित फलस्तीनी अथॉरिटी चाहिए। साथ ही हम इस्राइल में ऐसी सरकार चाहते हैं जो दो देश समाधान की दिशा में अहम काम करने की इच्छुक हो। 

अमेरिका ने 7 अक्तूबर के बाद से हमास पर पांच राउंड प्रतिबंध लगाए हैं। बीते हफ्ते भी अमेरिका ने हमास पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने वेस्ट बैंक में बढ़ रही हिंसा पर भी चिंता जताई। दरअसल वेस्ट बैंक में कट्टरपंथी इस्राइली नागरिक बस रहे हैं और साल 2023 में इनकी संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इस पर पश्चिमी देशों ने गहरी चिंता जताई है।

Leave a Reply

Next Post

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पख्तूनख्वा 04 फरवरी 2024। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले के एक पुलिस स्टेशन में हमले के बाद कम सम कम दल पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं अन्य छह इस हमले में घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दरबान तहसील […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान