मैरीटाइम कॉन्क्लेव: विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला बोले- हिंद महासागर क्षेत्र में आतंक के बढ़ते खतरे से बिगड़ेंगे सुरक्षा हालात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 नवंबर 2021। गोवा में मैरीटाइम कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा, कुछ सरकारों के समर्थित आतंकवाद और बढ़ते सैन्य दखल से हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा हालात बिगड़ने का खतरा है। ऐसे में इस क्षेत्र के देशों को सुरक्षा और सुचारु व्यापार के लिए अधिक सहयोग जरूरी होगा। शृंगला ने कहा, गैर पारंपरिक खतरे और नई तकनीक मिलकर इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां पेश कर रहे हैं। कुछ सरकारों से समर्थन प्राप्त आतंकवाद इस क्षेत्र में मुक्त परिचालन और व्यापार गतिविधियों के लिए बड़ा संकट हैं। साथ ही समुद्री संपत्तियों को भी इनसे बड़ा नुकसान होता है।

शृंगला ने कहा, स्थापित अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति प्रतिबद्धता की कमी के कारण इस क्षेत्र का सैन्यीकरण बढ़ा है और सैन्यीकरण हमेशा जटिलताओं को बढ़ावा देता है। इसलिए यह तय है कि आने वाले समय में हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा का खतरा बढ़ेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा, इस संकट से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत है और भारत इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कॉन्क्लेव में रक्षा सचिव अजय कुमार और बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, कोमरोस, सेशल्स, मालदीव, मलयेशिया, मॉरीशस, म्यांमार, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड के नौसेना प्रमुख व अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज: चन्नी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, टि्वटर पर दिए संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 09 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे होगी। हालांकि अभी इस बैठक के लिए सरकार की तरफ से एजेंडा घोषित नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि सरकार इस बैठक में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं