अनुराग ठाकुर बोले- राहुल विवादों की आंधी, भाजपा सांसद ने कहा, वह किसी और देश के लिए एजेंडा चला रहे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मार्च 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन यात्रा पर विवाद खत्म होते नजर नहीं आ रहा है। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए बयान पर लगातार राहुल गांधी घिरते नजर आ रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने राहुल पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है।

राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश से भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदिग्ध है। उन्होंने इसे बार-बार किया है, जब जवान शहीद हुए तो उन्होंने कहा कि कार बम विस्फोट में कुछ लोग मारे गए हैं।

भाजपा सांसद बोले- किसी देश का एजेंडा चला रहे विवेक

भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की तस्वीर को जो गलत तरीके से पेश किया है। स्पष्ट है कि वह किसी अन्य देश के लिए एजेंडा चला रहा हैं। मैं आगामी सत्र में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, क्योंकि यह बार-बार हो रहा है।

राहुल ने कैम्ब्रिज में क्या-क्या कहा? 
राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। विपक्ष के कई नेताओं पर झूठे केस किए गए। मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था। जिनका कोई मतलब भी नहीं बनता था। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।’

राहुल गांधी के संबोधन का विषय ‘लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी’ था। इस दौरान उन्होंने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। राहुल ने कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए। उन्होंने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र किया। कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है। 

भारत जोड़ा यात्रा की चर्चा भी की
राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में अपने संबोधन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कई बातें कहीं। कश्मीर का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं। उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए। राहुल गांधी ने कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है। 

Leave a Reply

Next Post

उद्धव ठाकरे गुट ने निजीकरण को बताया अल कायदा से भी खतरनाक, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 मार्च 2023। उद्धव बाला साहेब ठाकरे शिवसेना ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने मुखपत्र सामना में लिखे एक लेख में उद्धव गुट ने भाजपा को भ्रष्टाचार धुलाई मशीन बताया है और केंद्र सरकार पर अधिनायकवादी तरीके से शासन […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल