उद्धव ठाकरे गुट ने निजीकरण को बताया अल कायदा से भी खतरनाक, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 मार्च 2023। उद्धव बाला साहेब ठाकरे शिवसेना ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने मुखपत्र सामना में लिखे एक लेख में उद्धव गुट ने भाजपा को भ्रष्टाचार धुलाई मशीन बताया है और केंद्र सरकार पर अधिनायकवादी तरीके से शासन चलाने का आरोप लगाया। बता दें कि नौ विपक्षी पार्टियों के नेताओं, जिनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी शामिल हैं,  ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के विपक्षी नेताओं के खिलाफ गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। एनसीपी मुखिया शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने भी इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि अब समय आ गया है कि भाजपा के भ्रष्टाचार धुलाई मशीन के खिलाफ खड़ा हुआ जाए और देश को बचाया जाए। विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो पत्र लिखा गया है, उसमें सरकार के अधिनायकवाद पर प्रकाश डाला गया है। पत्र में लिखा गया है कि किस तरह से 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई बढ़ गई है। जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, उनके भाजपा में शामिल होते ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती! 

लेख में उद्धव बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना ने आरोप लगाया कि इस समय देश में अराजकता की स्थिति है। स्वायत्त सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। यह अल कायदा और तालिबान से भी ज्यादा खतरनाक है। चुनाव आयोग सरकार का समर्थन कर रहा है, यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यों वाली कमेटी बनाने के निर्देश दे दिए हैं। लेख के अनुसार, सत्ता में बने रहना और विपक्षी पार्टियों को प्रताड़ित करना, देश में लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। 

हाल ही में राहुल गांधी ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार की आलोचना की, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इस पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा कि अगर राहुल गांधी देश की बदनामी कर रहे हैं तो यह पूछा जाना चाहिए कि प्रधानमंत्री जब विदेशों में जाकर इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी  की सरकार के फैसलों की आलोचना करते हैं तो क्या वह देश की बदनामी नहीं कर रहे थे? 

शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के जरिए हजारों करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं और उन पैसों को अदाणी ग्रुप में निवेश कर दिया है। शिवसेना ने मौजूदा सरकार को सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार बताया। शिवसेना ने बेंगलुरु में भाजपा विधायक के बेटे के पास से आठ करोड़ रुपए नकद मिलने का मामला उठाया और कहा कि अब सीबीआई और ईडी कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं और ना ही पार्टी का काई नेता इस पर कुछ बोल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बर्ताव को लेकर हुई शिकायत, तो गुस्साए राज्य सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलासिब 06 मार्च 2023। मिजोरम के कोलासिब में राज्य सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मिजोरम-असम सीमा के करीब बुआरचेप गांव में एक सीमा चौकी पर सशस्त्र बलों की दूसरी […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम