सुपरस्टार रजनीकांत का ऐलान- राजनीतिक दल नहीं बनाउंगा, तबीयत खराब होने को बताया भगवान की चेतावनी

indiareporterlive
शेयर करे

राजनीतिक दल नहीं बनाउंगा: रजनीकांत

तबीयत बिगड़ना भगवान की चेतावनी: रजनीकांत

साल के अंत में पार्टी लॉन्च करने का प्लान था

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए रजनीकांत ने कहा कि वो कोई राजनीतिक दल नहीं बनाने जा रहे हैं. हालांकि, तमिलनाडु के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

रजनीकांत ने अपने बयान में कहा कि बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान की चेतावनी मानते हैं और राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करते हैं। रजनीकांत ने कहा है कि वो ऐसा नहीं चाहते हैं कि लोग ये समझें कि उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले रजनीकांत की ओर से ऐलान किया गया था कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक दल का ऐलान करेंगे। जिसके बाद तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनका लड़ना तय होगा और रजनीकांत मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं।

लेकिन बीते दिनों जब रजनीकांत हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। रजनीकांत को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते दिन ही उन्हें छुट्टी मिली थी।

गौरतलब है कि रजनीकांत पिछले लंबे वक्त से ही राज्य में अपने समर्थकों, फैन क्लब के साथ बैठक कर रहे थे। जिसमें राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी की बात कही गई थी. पिछले साल ही उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि राजनीति में कूदेंगे, इस साल के अंत में पार्टी लॉन्च करने का प्लान था।

तमिलनाडु में 2021 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं. डीएमके, AIADMK, कांग्रेस, बीजेपी के अलावा इस बार कमल हासन की पार्टी, रजनीकांत की ओर से चुनावी दंगल में कूदने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Next Post

दूरस्थ वनांचल नारायणपुर में जीवन बनकर दौड़ रही बाइक एम्बुलेंस, 666 हितग्राही हुए लाभान्वित

शेयर करेगर्भवती माताओं के लिए बाइक एम्बुलेंस हो रही वरदान साबित इंडिया रिपोर्टर लाइव नारायणपुर 29 दिसम्बर 2020। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले का एक बड़ा हिस्सा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आज भी मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। अबूझमाड़ वह क्षेत्र है, जहां वनांचल और  नदी-नाले बहुत हैं। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग