क्रिसमस पर हंगामा मचाने के लिए तैयार है कर्मा ब्रो प्रोडक्शन की फ़िल्म “राजू जेम्स बॉन्ड” 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 11 नवंबर 2024। हिंदी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में पूरे भारत में 27 दिसंबर, 2024 को  सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कर्मा ब्रो प्रोडक्शन की फिल्म ‘राजू जेम्स बॉन्ड’ एक बेहतरीन मनोरंजक सिनेमा का वादा करती है। निर्माता रिलीज से पहले और अधिक उत्साह पैदा करने के लिए जल्द ही इसका टीज़र और ट्रेलर जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी हिट फिल्म ‘फर्स्ट रैंक राजू’ के लिए मशहूर प्रतिभाशाली अभिनेता गुरुनंदन की मुख्य भूमिका वाली ‘राजू जेम्स बॉन्ड’ में नवोदित अभिनेत्री मृदुला भी नज़र आने वाली हैं। फिल्म में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता अच्युत कुमार, रवि शंकर, चिक्कन्ना, साधु कोकिला और जय जगदीश जैसे बेहतरीन कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दीपक मधुवनहल्ली द्वारा निर्देशित यह फिल्म लंदन की शानदार पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक ड्रामा के साथ हास्य का मिश्रण है। फिल्म के मोशन पोस्टर की रिलीज ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी है, जिससे ‘राजू जेम्स बॉन्ड’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। डायरेक्टर मधुवनहल्ली एक हंसी-मजाक से भरपूर अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक अनूठी कॉमेडी एंटरटेनर का वादा करते हैं जो परिवार और बच्चों सहित सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।

निर्माता मंजूनाथ विश्वकर्मा (लंदन) और किरण भरथुर (कनाडा) ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “निर्माण के दौरान अनगिनत बार फिल्म देखने के बावजूद, इसने कभी अपना आकर्षण नहीं खोया। हम दिल खोलकर हंसे और पूरी तरह से अपनी सीटों से चिपके रहे। हमें विश्वास है कि दर्शकों को भी ऐसा ही अनुभव होगा और वे फिल्म से बड़े पैमाने पर जुड़ेंगे। फिल्म की अवधि 2 घंटे और 16 मिनट है, जिसमें लगभग 40 मिनट शुद्ध कॉमेडी है। फिल्म के चार गानों में से दो लंदन और उसके आसपास शूट किए गए हैं, जो दर्शकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। फिल्म को पहले ही कन्नड़ में सेंसर से यूए सर्टिफिकेट मिल चुकी है, और टीम हिंदी के लिए भी इसी तरह की मंजूरी का इंतजार कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों के मारे जाने के बाद लगातार तनाव, केंद्र ने सीआरपीएफ की 20 और कंपनियां भेजी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 13 नवंबर 2024। मणिपुर में पिछले साल भड़की हिंसा अभी तक थमी नहीं है। ताजा हमलों और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर केंद्र ने करीब 2,000 कर्मियों वाली 20 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियों को राज्य में भेजा है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं