मध्य प्रदेश में महापौर को जनता चुनेगी, अध्यक्षों को पार्षद, सरकार ने राजभवन भेजा नया प्रस्ताव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 26 मई 2022। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के महापौरों का चुनाव जनता करेगी और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्षों का चुनाव पार्षद करेंगे। इस मसले पर बने असमंजस को दूर करते हुए राज्य सरकार ने नया प्रस्ताव राजभवन भेजा है। इस अध्यादेश के जल्द से जल्द जारी होने की उम्मीद है।   

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। दरअसल, बुधवार को कहा गया था कि महापौर और अध्यक्षों के चुनाव सीधे जनता करेगी और इस संबंध में प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया है। हालांकि, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह कहकर असमंजस बढ़ा दिया था कि नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ा कोई भी प्रस्ताव सरकार की तरफ से राजभवन को नहीं भेजा गया है। इसके बाद यह तय नहीं हो रहा था कि महापौर और अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया क्या होगी? इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी ही सामने नहीं आ रही थी। दरअसल  महापौर और अध्यक्षों के चुनाव को लेकर भाजपा संगठन का एक गुट जनता से चुनाव कराने और दूसरा पक्ष पार्षदों से चुनाव कराने की बात कर रहा था। इसके चलते शिवराज सरकार निर्णय पर कुछ तय नहीं कर पा रही थी। अब सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया है कि महापौर का चुनाव जनता और अध्यक्षों का चुनाव पार्षद करेंगे। इसका प्रस्ताव राजभवन भेज दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

कमलनाथ सरकार का फैसला पलटा
इससे पहले कमलनाथ सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने का निर्णय लिया था। बीजेपी की सरकार बनने के बाद शिवराज ने कमलनाथ के निर्णय को अध्यादेश लाकर पलट दिया था। इसे डेढ़ साल तक विधानसभा में पेश ही नहीं किया गया। इससे यह खुद-ब-खुद रद्द हो गया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चुनाव कराने के आदेश के बाद सरकार ने जनता से महापौर और पार्षद का चुनाव कराने को लेकर अध्यादेश का प्रस्ताव राजभवन भेजा। उसे बाद में वापस भी बुला लिया। इस वजह से कमलनाथ सरकार के समय लागू की गई अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की व्यवस्था प्रभावी हो गई। अब सरकार ने महापौर का चुनाव जनता और अध्यक्षों का चुनाव पार्षद से कराने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।  

Leave a Reply

Next Post

देवास के छोटे-से गांव इकलेरा माताजी में रहता है रजत का परिवार, माता-पिता बोले-शतक की नहीं थी उम्मीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2022। आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में इंदौर के रजत पाटीदार ने शतक बनाकर सबका दिल जीत लिया है। रजत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ हुए एलीमिनेटर मैच में शतक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं