नामीबिया के बाद दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों के आने की तैयारी पूरी, 10 जनवरी तक कूनो आएंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्योपुर 18 दिसंबर 2022। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर सुर्खियों में है। नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से चीतों की दूसरी खेप लाई जा रही है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाली 12 चीजों को 10 जनवरी को लाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। देशभर में कूनो अभ्यारण की पहचान चीतों को लेकर हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि पूरे देश में चीतों को यह जगह बेहद पसंद आ रही है। कूनो अभ्यारण के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि भारत सरकार और दक्षिण अफ्रीका सरकार के बीच 12 चीते लाने की बातचीत हो चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि 10 जनवरी तक चीतों की दूसरी खेप मिलने वाली है। इसको लेकर कूनो अभ्यारण में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया है दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए अलग से 8 नए बाड़े तैयार हो चुके हैं और 6 बाड़े पहले से बने हुए हैं। यानी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों को कॉरेन्टाइन  करने के लिए कूनो में अब तक 14 बाड़े तैयार हैं। गौरतलब है कि नाबिमिया से आये चीते अब कूनो अभ्यारण में पूरी तरह से ढल चुके हैं। अभ्यारण का वातावरण उन्हें पूरी तरह पसंद आ रहा है यही कारण है कि वह अब धीरे-धीरे अपना पेट भरने के लिए खुद शिकार करने लगे हैं। इसलिए अब दक्षिण अफ्रीका से कूनो अभ्यारण में चीतों की दूसरी खेप लाई जा रही है और इसके लिए अंतिम तैयारियां पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

11 रन और 7 विकेट लेते ही अश्विन रचेंगे टेस्ट क्रिकेट में यह इतिहास, बनेंगे दुनिया के तीसरे खिलाड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 दिसंंबर 2022। भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रन से हरा दिया। इस मैच में शुभमन गिल, पूजारा के अलावा अक्षर, अश्विन और कुलदीप ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने कुल 8 विकेट […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग