होली मनाने अयोध्या जाएंगे अक्षरा सिंह और यश कुमार, वीडियो हुआ वायरल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 मार्च 2024। भोजपुरी के दो बड़े सुपर स्टार अक्षरा सिंह और यश कुमार ने इस बार होली अयोध्या धाम में मनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अपनी यह इच्छा अपने नए गाने के साथ की है जिसका टाइटल है “राम पहुना संग होली”। इस गाने में यश कुमार और अक्षरा सिंह ने खुद को जानकी धाम वासी बताया है और इस नाते उन्होंने भगवान राम को पहुना बताते हुए होली में अयोध्या धाम जाने की बात कही है। अक्षरा सिंह और यश कुमार का होली स्पेशल या गाना भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव से ओत प्रोत है। इस गाने की खास बात यह है कि लंबे समय बाद अक्षरा सिंह और यश कुमार एक फ्रेम में नजर आए हैं जो दोनों के फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। होली गीत “राम पहुना संग होली” में अयोध्या धाम की होली का बखान किया गया है। इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में पहली होली है और इसमें कौन जाना नहीं चाहेगा। उन्होंने कहा कि हमने भी इस इच्छा को अपने गीत में संजोकर दर्शकों के सामने रखा है। उम्मीद करती हूं कि यह उन्हें बेहद पसंद आएगी। अक्षरा सिंह ने कहा कि हम लोग मां जानकी के प्रदेश से आते हैं। ऐसे में प्रभु श्री राम हमारे पहुना हुए। यह होली बेहद खास है और इस खास मौके पर मेरा यह गाना प्रभु श्री राम के भक्तों के चरणों में समर्पित है। आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

वही यश कुमार ने गीत “राम पहुना संग होली” को लेकर कहा कि इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि हमारे राजाराम अयोध्या धाम में विराजमान हो चुके हैं। ऐसे में हमने एक अलग कॉन्सेप्ट के साथ भगवान के चरणों में यह गाना समर्पित किया है जो भक्त के साथ-साथ होली के उमंग को भी दर्शाता है और इसमें भोजपुरी समेत तमाम दर्शक गण डूबने वाले हैं। इसलिए मैं अपील करूंगा कि आप हमारे गाने को ब्लॉकबस्टर बनाएं और इस गाने के साथ अपनी होली को यादगार बनाएं। इसके अलावा आप इस गाने पर रील बनाकर भी भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित कर सकते हैं।

आपको बता दें कि होली स्पेशल गीत “राम पहुना संग होली”  अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के साथ यश कुमार ने गया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन नजर आ रही है। गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किया है जबकि उसमें संगीत भरे हैं अविनाश झा घुंघरू ने। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।   गाना रिलीज के बाद तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है और इसका मीटर हर सेकंड बढ़ता ही जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गर्भावस्था जागरूकता और शिक्षा के लिए मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म ``रेडी टू बी मॉम'' का शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 15 मार्च 2024। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को गर्भधारण पूर्व देखभाल के बारे में वैध जानकारी प्रदान करना है, ताकि गर्भावस्था के दौरान जोखिमों को कम करने के लिए गर्भधारण करने का निर्णय लेने से पहले उन्हें नियमित जांच के लिए […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग