मप्र उपचुनाव : एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने तय किए अपने उम्मीदवार, आठ अक्तूबर तक करना होगा नामांकन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 07 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों को लेकर पार्टियां उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात भाजपा ने भी उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से औपचारिक एलान किया जाएगा। खंडवा लोकसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, जोबट से सुलोचना रावत, पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव और रैगांव से प्रमिमा बागरी के नामों को फाइनल किया गया है। भाजपा सांसद और नंदकुमार पटेल के निधन के बाद सीट खाली हुई है।   इससे पहले कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट से राज नारायण सिंह, रैगांव से कल्पना वर्मा, जोबट से महेश पटेल और पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 

एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनावों को लेकर  प्रदेश संगठन ने चार नामों का पैनल दिल्ली भेजा था। इस सूची में सांसद नंदकुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह का नाम पहले नंबर पर था, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कहकर रोक लगा दी थी कि भाजपा में परिवार या वंशवाद नहीं चलता, यह सब कांग्रेस की परंपरा  है। इसके बाद संगठन ने इस सीट पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है। ऐसे में ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम फाइनल किया गया।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषिकेश से देश को दी 35 ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, मुख्यमंत्री धामी को बताया अपना मित्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली नवरात्रि के दिन देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही देश को 35 ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे और यहां आयोजित कार्यक्रम में एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इसके […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं