‘सीएम योगी को भगवा की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए’, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने दी सलाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 जनवरी 2023। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए उद्योगों और बॉलीवुड के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। भाजपा के कई नेता जहां सीएम योगी के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं वहीं कांग्रेस ने इसपर हमला बोला है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व्यवसायों को यहां से ले जाने के बजाय यूपी में विकसित करना चाहिए। उन्हें भगवा वस्त्रों के स्थान पर आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है।

मुंबई में सीएम योगी ने यूपी के लोगों से किया संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुंबई में यूपी मूल के लोगों से संवाद के दौरान कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियां देखकर पलायन नहीं करता, बल्कि डटकर उनका सामना करता है। सदी के सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के सामने पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हो या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हर यूपी वासी को अपनी पहचान पर गर्व है।

धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं: सीएम योगी
बता दें कि उत्तर प्रदेश को खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे। दो दिनी दौरे की शुरुआत यूपी वाले प्रवासियों के साथ संवाद से की। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं। 5 वर्ष पहले जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुंबई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज उसी आजमगढ़ में एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने को विवश नहीं है, गौरव के साथ कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रातों रात नहीं हटाए जा सकते 50 हजार लोग, रेलवे-उत्तराखंड सरकार को भेजा नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जनवरी 2023। उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की 78 एकड़ जमीन से 4000 परिवारों को बेदखल करने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद 4000 परिवारों के आशियानों […]

You May Like

युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार