पायरेसी पर ऋषभ शेट्टी ने जताई चिंता, सरकार के इस कदम को दिया समर्थन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 नवंबर 2023। अभिनेता ऋषभ भेट्टी ने बीते वर्ष आई फिल्म ‘कांतारा’ से खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने इस फिल्म के जरिए न सिर्फ अपने अभिनय से दिल जीता, बल्कि निर्देशन और लेखन कौशल का भी परिचय दिया। ऋषभ बतौर अभिनेता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी समझते हैं। हाल ही में अभिनेता ने पायरेसी को रोकने के लिए आवाज उठाई और इसके लिए सरकार को अपना समर्थन दिया है।

एक्स पर साझा किया पोस्ट
हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने अपने एक्स एकाउंट पर वह प्रेस रिलीज साझा की है, जिसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया है। इसके साथ ऋषभ ने लिखा है, ‘फिल्म पायरेसी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई। पायरेसी के कारण इंडस्ट्री को सालाना 20,000 करोड़ रूपये का घाटा हो रहा है’। अभिनेता का यह पोस्ट जताता है कि वह एक जागरुक एक्टर हैं। 

अभिनेता के पोस्ट पर यूजर्स और फैन उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सरकार के कदम की भी सराहना करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण अधिकारी पायरेटेड फिल्मी सामग्री वाली किसी भी वेबसाइट/ऐप/लिंक को ब्लॉक करने/हटाने का निर्देश देने के लिए अधिकृत हैं। 

कांतारा के प्रीक्वल पर कर रहे काम
निजी जिंदगी की बात करें तो ऋषभ फैमिली मैन हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी वक्त बिताते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के अगले पार्ट पर काम कर रहे हैं। यह प्रीक्वल होगा। फिलहाल इसकी कहानी पर काम चल रहा है। दर्शकों को इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

'मैं टीम के साथ रहूंगा...', विश्व कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्हें टखने में चोट लगी थी। हालांकि, बाहर होने के बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल