‘मैं टीम के साथ रहूंगा…’, विश्व कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्हें टखने में चोट लगी थी। हालांकि, बाहर होने के बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विश्व कप से बाहर होने पर दुख जताया है। हार्दिक ने कहा है कि वह टीम के साथ ही रहेंगे और चीयर करते रहेंगे। भारत को फिलहाल लीग राउंड में दो और मैच खेलने हैं। भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी है। हार्दिक ने लिखा- इस तथ्य को पचाना कठिन है कि मैं विश्व कप के बाकी बचे हिस्से में नहीं खेल पाऊंगा। मैं पूरी भावना के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर उनका उत्साहवर्धन करूंगा। सभी की शुभकामनाओं, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। यह अविश्वसनीय है। यह टीम स्पेशल है और मुझे यकीन है कि हम सभी को गौरवान्वित करेंगे।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक ने लिटन दास के शॉट को दाएं पैर से रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने अपना संतुलन खो दिया था और बाएं पैर पर गलत तरीके से गिर कर गए थे। इसके बाद मैदान से उठते वक्त वह काफी दर्द में दिख रहे थे और लंगड़ा कर चल रहे थे। जल्द ही फीजियो को मैदान पर बुलाया गया। इस दौरान दो सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ थे। फीजियो के आने के बाद करीब पांच मिनट तक मैच रुका रहा।

फीजियो ने हार्दिक के बाएं पैर में पट्टी लगाया और पेन किलर स्प्रे भी किया, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। हार्दिक ने उठकर फिर से गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन उनसे नहीं हो पाया। ऐसे में रोहित ने बिना किसी देरी के और रिस्क न लेते हुए हार्दिक को फीजियो के साथ मैदान के बाहर भेज दिया। तब तक हार्दिक ने अपने पहले ओवर की तीन गेंद फेंकी थी। बाकी की तीन गेंद विराट कोहली ने फेंकी। उन्होंने छह साल बाद वनडे में गेंदबाजी की। 

Leave a Reply

Next Post

किसी युद्ध से कम नहीं बस्तर का चुनावी रण, बड़ी चुनौती है नक्सल इलाकों में मतदान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 04 नवंबर 2023। सुकमा जिले का ख्याल आने पर आंखों में नक्सलियों का खौफनाक अक्स तैर जाता है। अप्रैल 2010 में यहीं ताड़मेटला में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 76 जवान बलिदान हुए थे। इसके तीन साल बाद मई 2013 में झीरम घाटी में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण