विकसित भारत संकल्प यात्रा: पीएम मोदी बोले- जहां दूसरों से खत्म हो जाती हैं उम्मीदें, वहां से शुरू होती है मेरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से उनकी गारंटी शुरू होती है। भारत को एक विकसित देश बनाने के उनके संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास है। प्रधानमंत्री शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंदर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेषतौर पर छोटे शहरों में पहुंच गई है। उनकी सरकार परिवार के एक सदस्य की तरह हर किसी की परेशानियां कम करने का प्रयास कर रही है।

15 नवंबर को शुरू हुई थी यात्रा
पीएम मोदी ने कहा कि यह उनकी सरकार है जिसने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित था। लेकिन उनकी सरकार छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में लोगों को केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, भले ही मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखा दी हो, लेकिन सच्चाई ये है कि आज इस यात्रा की कमान देशवासियों ने अपने हाथों में ले ली है। पीएम ने वर्चुअल तरीके से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई। इन पांचों राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव खत्म हुए हैं। दूसरे राज्यों में यह यात्रा पहले ही शुरू हो गई थी।

इन्हें मिला लाभ
असम की एक लाभार्थी कल्याणी राजबोंगशी ने बताया कि उन्होंने एक स्वयं सहायता समूह बनाया है, जिससे अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। कल्याणी ने पीएम को बताया कि केंद्र सरकार से मिला कर्ज उनके लिए मददगार साबित हुआ। हिमाचल प्रदेश की लाभार्थी कुशला देवी बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ मिला।

Leave a Reply

Next Post

जनरल कलिता बोले- म्यांमार में अस्थिरता का दुष्प्रभाव, कहा- हिंसा के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली सफलता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 17 दिसंबर 2023। सेना के पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने कहा है कि मणिपुर में युद्धरत समूहों के पास हथियारों की उपलब्धता और पड़ोसी देश म्यांमार में अस्थिरता का पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान