एक लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 जून 2021। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार को एक लाख के इनामी मिलिशया कंमाडर समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि तीनों नक्सली कई मामलों में वांछित थे। इन लोगों ने खोखले माओवादी विचारधारा से निराश होने के बाद पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘लोन वरातु’ से प्रभावित होकर बदलने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वालों में से एक देवा मुचाकी (31) एक लाख का इनामी और कुन्ना पंचायत का नक्सली कमांडर है।

वहीं अन्य दो में एक गंगा उर्फ भास्कर बघेल (23) और रत्तू उर्फ राजू बघेल (28) हैं। यह दोनों नक्सलियों की कटेकल्याण क्षेत्र की सप्लाई टीम के सदस्य है। ये 2014 से पिछले साल तक दक्षिण बस्तर जिलों में पुलिस टीमों पर हमले, आईईडी लगाने, सड़कों को क्षतिग्रस्त करने और माओवादी पोस्टर और बैनर लगाने के मामलों में शामिल थे।

Leave a Reply

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: आज फिर ईडी के सामने पेश नहीं होंगे अनिल देशमुख, बीमारियों का दिया हवाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 जून 2021। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मंगलवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने से मना कर दिया है। अनिल देशमुख ने कहा कि उनकी उम्र 72 साल है और उन्हें पहले से कई बीमारियां हैं। बता दें […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल