‘राहुल ने उजागर किया कांग्रेस का सच, इनका देश विरोधी ताकतों को बढ़ाने का इतिहास’, नड्डा का पलटवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लड़ाई भाजपा ही नहीं हर भारतीय राज्य से वाले बयान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने देश को कमजोर करने वाली ताकतों को बढ़ावा दिया है। जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस का घिनौनी सच किसी से छिपा नहीं है। अब उनके अपने नेता ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया है। मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही जो देश जानता है कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है। जो भारत को बदनाम करना चाहते हैं। उनके बार-बार के कार्यों ने भी इस विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने वाला है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को बढ़ावा देने का रहा है, जो एक कमजोर भारत चाहते हैं। सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता करना और लोगों के विश्वास को धोखा देना था। लेकिन भारत के लोग समझदार हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि वे हमेशा राहुल गांधी और उनकी सड़ी हुई विचारधारा को खारिज कर देंगे। 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान महज संयोग नहीं है बल्कि जॉर्ज सोरोस द्वारा पूर्व नियोजित और प्रायोजित है। आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि भाजपा और पीएम मोदी का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं। वे भारत और भारतीय राज्यों के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह संयोग नहीं बल्कि एक सोचा-समझा प्रयोग है। यह एक उद्योग बन गया है, जिसे सोरोस (जॉर्ज सोरोस) प्रायोजित करते हैं। राहुल गांधी ‘भारत तोड़ो’ के एजेंडे पर चलते हैं।

भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीयू के नेता राजीव रंजन प्रसाद ने भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस का कंलकित अतीत उनको ऐसे सवाल पूछने की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस ने पहले भी ऐसे मुद्दे उठाए हैं, लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे साफ है कि लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं। लोगों में सांविधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बढ़ रहा है। 

राहुल गांधी ने क्या कहा था
बुधवार को कांग्रेस ने नए मुख्यालय के उद्धाटन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा था कि यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष स्थिति वाली लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आप मानते हैं कि हम सिर्फ भाजपा नाम के राजनीतिक संगठन और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब कांग्रेस के लोग सिर्फ भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि व्यवस्था से भी लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जिंदा जला यात्री, मंदिर के दर्शन कर लाैटी पत्नी खोजती रही पति को; अब इस हाल में हैं श्रद्धालु

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मथुरा 15 जनवरी 2025। वृंदावन के तेलंगाना से बस में धर्मिक यात्रा में आए दु्रपति के जिंदा जल जाने के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर हाल बुरा है। जब से स्थानीय लोगों ने हाल जानने का प्रयास किया तो उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं