आईपीएल 2023 में आज से नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत, एलिमिनेटर में लखनऊ और मुंबई आमने-सामने

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 मई 2023। आईपीएल 2023 में आज से नॉकआउट राउंड की शुरुआत होने जा रही है। आज से होने वाले मैच में जो भी टीम हारेगी, उसका सफर इस सीजन समाप्त हो जाएगा। इसकी शुरुआत लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर से होने जा रही है। बुधवार को चेन्नई के चेपक में होने वाले आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में लीग की सबसे सफल टीम मुंबई और लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली लखनऊ की टीमें आमने-सामने होंगी। कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा पांच खिताब जीत चुकी है, लेकिन इस सीजन में उसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। एलिमिनेटर मुकाबले की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

कप्तान क्रुणाल पांड्या की टीम लखनऊ एलिमिनेटर से बाहर होने का दर्द समझती है और टीम पिछले साल की गलती से बचना चाहेगी। लखनऊ पिछले साल भी एलिमिनेटर में हारकर लीग से बाहर हुआ था। हालांकि, इस सीजन में उसका प्रदर्शन मुंबई से ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। दोनों ने आठ-आठ जीत हासिल की थी और लखनऊ ने मुंबई से एक अंक ज्यादा लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

पहली बार चेपक में भिड़ेंगे दोनों
दोनों टीमें चेन्नई के चेपक स्टेडियम में पहली बार भिड़ेंगी। हालांकि, लीग में लखनऊ की टीम मुंबई से हारी नहीं है। लखनऊ की टीम ने मुंबई के खिलाफ पिछले तीन मैचों में जीत हासिल की है और उसकी नजर लगातार चौथी जीत दर्ज करके अपनी लख्य को कायम रखने की होगी। एलिमिनेटर में मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा है। उसने तीन एलिमिनेटर मुकाबले खेले हैं और तीन में उसे दो मे हार मिली है, जबकि एक गंवाया है।

जो हारा वो होगा बाहर
इस एलिमिनेटर मुकाबले में जो टीम हारेगी वह सीजन से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मैच खेलना होगा। क्वालिफायर-1 की हारी हुई टीम क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर में जीती हुई टीम के साथ खेलेगी और इस मैच में जो जीतेगा वो फाइनल में पहुंच जाएगा। क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात को अब क्वालिफायर-2 खेलना होगा। लखनऊ और मुंबई में से जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी। हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: काइल मेयर्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा/विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन।

Leave a Reply

Next Post

भारत लौटने के बाद पीएम मोदी ने नई संसद के उद्घाटन का बहिष्कार करने वालों पर साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिनों के ऑस्ट्रेलिया दौरे से गुरुवार सुबह भारत लौट आए। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं पीएम मोदी ने भारत लौटते ही बैक टू बैक कई बैठकें कीं। प्रधानमंत्री […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार