‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2026। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस फिल्म पर तंज कसा। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि काेई ‘द केरल स्टोरी 2’ को नहीं देख रहा है। जबकि मनोज तिवारी की पत्नी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म को सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि यह फिल्म समाज को आईना दिखाती है। 

मनोज तिवारी की पत्नी ने किया ‘द केरल स्टोरी’ को सपोर्ट 
एएनआई से की गई बातचीत में बीजेजी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी कहती हैं, ‘मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि घर पर बैठकर बातें न करें। बाहर आकर फिल्म देखें। अगर आप डॉक्यूमेंट्स देखेंगे, केस पढ़ेंगे और न्यूज देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि यह प्रोपेगेंडा है या ऐसी फिल्में समाज को आईना दिखा रही हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह समाज को आईना दिखाती है। हम सभी को इसे देखने की जरूरत है। अगर हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं ना हों, तो हमें यह पक्का करना होगा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह किसी भी हिंदू लड़की के साथ न हो।

राहुल गांधी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर क्या कहा था? 
कांग्रेस के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह एक कार्यक्रम कहते हैं, ‘कोई भी असल में ‘द केरल स्टोरी’ नहीं देख रहा है। यह दिखाता है कि इस देश में ज्यादातर लोग समझते हैं कि केरल क्या है और इसकी परंपराओं और संस्कृति की तारीफ करते हैं।’ 
वह आगे कहते हैं, ‘फिल्मों, टीवी और मीडिया को हथियार बना लिया गया है। उनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों को अलग-थलग करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जा रहा है। कुछ ग्रुप्स को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो, इनका यही मकसद है।

क्या है फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी असल घटनाओं पर आधारित है। कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित फिल्म की कहानी में रिश्ते में धोखा और कथित धर्म परिवर्तन दिखाया गया है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों की कुछ युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे एक्ट्रेस नजर आई हैं। 

Leave a Reply

Next Post

ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले को बहुत बड़ी गलती बताने की तारीफ की। साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी की इस मुद्दे पर चुप्पी की तीखी आलोचना की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं