हैप्पी सीडर यंत्र से बिना पराली जलाए गेहूॅ बीज की बुवाई : पराली न जलाकर गौठानों में पैरा दान करने किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 दिसम्बर 2020। कृषि विभाग द्वारा खेतों में पराली न जलाकर सीधे बीजों की बुवाई करने के लिए हैप्पी सीडर यंत्र का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। इस यंत्र द्वारा पराली को बिना जलाए खेतों में गेहूॅ बीज की सीधे बोवाई की जा रही है। बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड पलारी के ग्राम लटेरा में 25 हेक्टेयर में हैप्पी कृषि यंत्र द्वारा गेहूॅ की बोवाई की जा रही है।

बलौदाबाजार जिले के किसानों को पराली जलाने से रोकने एवं गौठानों में पैरा दान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न गांवों के किसानों ने 5 हजार क्ंिवटल से अधिक पैरा गौठानों में दान किया है। बताया गया कि विकासखण्ड बलौदाबाजार के आदर्श गौठान पुरेना खपरी में बेलर मशीन के माध्यम से 120 क्विंटल पैरा एवं ग्राम सकरी के गौठान में 192 क्विंटल पैरा एकत्र किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड पलारी के आदर्श गौठान टीला में 79 क्विंटल और हरिनभट्ठा में 108 क्विंटल पैरा एकत्रित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति और सफलता के मापदण्ड का होगा निर्धारण : अमिताभ जैन

शेयर करेसंभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के संयुक्त बैठक में मुख्य सचिव ने की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 दिसम्बर 2020। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल